स्टेलर उपवन अपार्टमेंट आनर्स ऐसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

हापुड़ । राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर स्टेलर उपवन अपार्टमेंट आनर्स ऐसोसिएशन कार्यकारणी ने ध्वजारोहण का कार्यक्रम एवं साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा।ओर सभी उपवनवासि सपरिवार उपस्थित होकर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। और सोसाइटी के कार्यक्रम की व्यवस्था फैसेलिटी मैनेजर एवं सभी कर्मचारियों द्वारा बहुत अच्छी रही।जिसमें श्री योगेन्द्र कुमार तोमर (अध्यक्ष) श्रीमती गीता तोमर पत्नी श्री कुलदीप तोमर (उपाध्यक्ष) ,श्री मानवेंद्र तोमर (सचिव) डॉ प्रशांत कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष),डॉ रीतू राणा पत्नी डॉ नंदकिशोर,श्री सिपट्टर सिंह (पुर्व प्रधान) श्री महीपाल सिंह,श्री अमित तिवारी,श्री जय सिंह जी,श्री दिलसुख जी,श्री मनीष कुमार, एवं स्टेलर उपवन सोसायटी के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। हम सभी स्टेलर उपवन अपार्टमेंट आनर्स ऐसोसिएशन कार्यकारणी के पदाधिकारी सभी स्टेलर उपवन वासियों का आभार व्यक्त करते हैं।












