स्टंटबाजी करने के दौरान बाईक में लगी आग, बाल बाल बचा बाईक सवार

स्टंटबाजी करने के दौरान बाईक में लगी आग, बाल बाल बचा बाईक सवार
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के बृजघाट पर गंगा तट पर स्टंट बाजी कर रहे एक युवक की बाईक में अचानक आग लग गई, जिससे बाईक सवार युवक पर बाल बाल बच गया। फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के मझौला निवासी गोलू अपने साथियों के साथ गंगा जल लेने ब्रजघाट पहुंचा था। इसी दौरान उसने घाट किनारे खड़ी अपनी बाइक का साइलेंसर निकालकर तेज एक्सीलेटर देना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालने की कोशिश कर रहा था। अधिक एक्सीलेटर देने से बाइक में अचानक स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीम सक्रिय हुई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दी गई,
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि युवक को कड़ी चेतावनी दी है और घाट क्षेत्र में इस प्रकार की हरकतें न करने की हिदायत दी।












