स्कोर्पियो कार की छत एवं खिड़की पर बैठकर युवाओं ने की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया 20.50 हजार रुपए का चालान

स्कोर्पियो कार की छत एवं खिड़की पर बैठकर युवाओं ने की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया 20.50 हजार रुपए का चालान
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
जनपद हापुड़ में एक स्कोर्पियो कार की छत एवं खिड़की पर बैठकर कुछ युवकों द्वारा स्टंटबाजी व हुड़दंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने 20.50 हजार रुपए का चालान कर दिया।
ट्रैफिक प्रभारी छविराम ने बताया कि स्कोर्पियो कार की छत एवं खिड़की पर बैठकर कुछ युवकों द्वारा स्टंटबाजी व हुड़दंग करते हुए वीडियो वायरल होने पर एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त गाड़ी का कुल 20,500 रुपये* का चालान किया गया है।
हापुड़ पुलिस जनपद वासियों से अपील करती है कि ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो।












