स्कूल में खेलते समय छात्र की क्लास के गेट में अंगुली पिची, मां ने लगाया स्कूल के गेट पर ताला

स्कूल में खेलते समय छात्र की क्लास के गेट में अंगुली पिची, मां ने लगाया स्कूल के गेट पर ताला
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के शिवगढ़ी में बेसिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के खेलते समय एक छात्र की अंगुली पिचने से परिजनों ने हंगामा किया और स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। बीएसए ने जांच के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार नगर के शिवगढ़ी गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को खाने की छुट्टी के दौरान छात्र मिलकर खेल रहे थे, तभी कक्षा एक के छात्र की अंगुली क्लास रूम के गेट में आकर पिच गई थी। बच्चें के रोने पर मौके पर मौजूद इंचार्ज हेडमास्टर डोली अग्रवाल ने बच्चे का प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया और दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी कर बीएलओ की ड्यूटी पर चली गई।
थोड़ी देर बाद छात्र की माता ने स्कूल पहुंच मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, जिससे ग्रामीण एकत्र हो गए और ताला लगाने का विरोध किया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने जैसे तैसे मामला शांत कराया।
इंचार्ज हेडमास्टर डोली अग्रवाल ने बताया कि छात्र की खेल खेल में मामूली रूप से अंगुली पिच गई थी। जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर दिया गया था और सभी स्टाफ की ड्यूटी बीएलओ में लगी है। वह स्कूल भी आ रही है और बीएलओ की ड्यूटी भी कर रही है, ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुक़सान ना हो।
बीएसए रितु तोमर ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। सभी शिक्षकों की एस आई आर में ड्यूटी चल रही है ।












