ATMS College of Education Menmoms
News

सोशल मीडिया पर मुस्लिम दंपत्ति की मारपीट की पुरानी वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

सोशल मीडिया पर मुस्लिम दंपत्ति की मारपीट की पुरानी वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र में पांच माह पूर्व एक मुस्लिम दंपत्ति की मारपीट की वीडियो को शरारती तत्वों द्वारा भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोती कालोनी निवासी एक मुस्लिम युवक पांच माह पूर्व अपनी पत्नी को बेहरमी से पीट रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जबकि मई माह में पुलिस ने कोर्ट में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।

जून माह में एक बार फिर शरारती तत्वों ने मुस्लिम दंपती के आपसी झगड़े व मारपीट की घटना को हिन्दू-मुस्लिम का रूप देकर भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिससे लोग इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामला पुराना है,जिसमें एफआईआर दर्ज कर
पुलिस 26 मई को चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में आपसी सहमति से पति-पत्नी एक साथ रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मामले में भ्रामक खबर वायरल करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page