ATMS College of Education Menmoms
News

सुमन ऑस्कर हंड्रेड इंस्पायरिंग इंडियंस में चयन, छपेगी किताब

हापुड़। सुमन द ऑस्कर विनर (पैड वूमेन) एंबार्क केयर फाउंडेशन की नेशनल प्रेसिडेंट और एनसीडब्ल्यू डीसी की नेशनल एंबेस्डर एवं नेशनल चेयर पर्सन का हंड्रेड इंस्पायरिंग इंडियंस में चयन किया गया हैं। जिसमें उनके ऊपर भी किताब छपेगी।
देश के प्रमुख लेखक डॉक्टर तिलक तंवर द्वारा देश के 100 प्रेरणादायक भारतीयों के ऊपर एक किताब हंड्रेड इंस्पायरिंग इंडियंस लिखी जा रही हैं। जिसमें हापुड़ निवासी व ऑस्कर विनर सुमन का नाम चयनित किया गया हैं।
लेखक डॉक्टर तिलक तंवर ने बताया कि इस किताब में सुमन ऑस्कर का चयन किया गया है। किताब में उन लोगों का चयन किया गया, जिन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है और देश का नाम रोशन किया है।
सुमन जी ने घर-घर जाकर लोगों को और महिलाओं को जागरूक किया। कि कैसे पीरियड्स में ध्यान रखा जाता है और महिलाओं को खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया। उनके इस सामाजिक कार्य को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बन चुकी है जिसे ऑस्कर अवार्ड भी मिल चुका है।
उन्होंने बताया कि सुमन ऑस्कर विनर ने अपने जिले का ही नहीं बाकी पूरे देश का नाम रोशन किया है। प्रेरणादायक कार्य को देखते हुए उनका इस किताब में चयन किया गया है।
यह किताब जो इंडिया के 100 प्रेरणादायक व्यक्ति हैं उनके ऊपर लिखी जाएगी। जी हर्षा क्षेत्र में समुद्र सामाजिक कार्य करती हुई आ रही है चाहे वह बच्चों के लिए हो चाहे वह महिलाओं के लिए हो चाहे वह सफाई अभियान से जुड़ा हुआ हो।
सुमन ऑस्कर ने लेखक डॉ तिलक तंवर और डॉ बिरेन दवे का किताब में चयन के लिए आभार व्यक्त किया हैं।

सुमन ऑस्कर हंड्रेड इंस्पायरिंग इंडियंस में चयन, छपेगी किताब


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page