सीएमओ की कार रोककर किया हमला, ड्राइवर संस्पेड, किया गिरफ्तार

सीएमओ की कार रोककर किया हमला, ड्राइवर संस्पेड, किया गिरफ्तार
हापुड़। सीएमओ की सरकारी कार को रास्ते में रोककर जानलेवा हमले का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सीएमओ की सरकारी कार का ही दूसरा चालक था और अतिरिक्त ड्यूटी लगाए जाने से नाराज था। सीएमओ की कार का शीशा तोड़ने का प्रयास किया और जमकर गाली गलौज की। पुलिस ने सीएमओ की कार चला रहे ड्राइवर लोकेश की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित मोहित तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
सीएमओ डा. सुनील कुमार ने
बताया कि उनकी कार पर दो चालक लोकेश और मोहित तोमर रहते हैं। मोहित तोमर दो दिन पहले अवकाश
लेकर अपने घर मेरठ चला गया था। सोमवार सुबह वह अपनी सरकारी कार से आफिस जा रहे थे। कार को दूसरा चालक लोकेश चला रहा था।
गढ़ रोड पर उनकी कार के सामने मोहित ने अपनी निजी कार अड़ा दी। उसके बाद अपने तीन साथियों के
साथ आया और सीएमओ को खिड़की का शीशा तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर चालक लौकेश से हाथापाई की। वह ज्यादा ड्यूटी लगाए जाने से नाराज था और शराब के नशे में था। सीएमओ ने एसपी को सूचना दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने मोहित तोमर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद देर सायं शांतिभंग करने में एसडीएम कोर्ट में पेश करके छोड़ दिया। मंगलवार शाम को जानकारी एसपी को हुई। कोतवाली पुलिस ने चालक लोकेश की शिकायत पर मोहित तोमर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सीएमओ ने उसको सस्पेंड कर दिया है।












