सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े छात्रा का हाथ पकड़ कर की खींचने की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े छात्रा का हाथ पकड़ कर की खींचने की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा का एक सिरफिरे युवक ने हाथ खींचकर ले जाने की कोशिश की, छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए अपना हाथ छुड़ाया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ निवासी तीन छात्राएं जा रही थी, तभी रास्ते में खड़े सिरफिरे युवक ने अचानक उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। छात्रा शोर मचाकर खुद को छुड़ा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












