सिम्भावली शुगर मिल मजदूरों को वेतन ना मिलने पर श्रमिको ने की हड़ताल,बैठै धरने पर
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2025/02/Screenshot_2025-02-15-11-04-39-49_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b122.webp?fit=617%2C410&ssl=1)
सिम्भावली शुगर मिल मजदूरों को वेतन ना मिलने पर श्रमिको ने की हड़ताल,बैठै धरने पर
, हापुड़।
सिम्भावली शुगर मिल प्रशासन द्वारा मजदूरों को वेतन ना मिलने से क्षुब्ध होकर शनिवार को धरने पर बैठे गए। इस संबंध में उन्होंने
मैनेजमेंट के समक्ष रखी अपनी मांग रखी।
जानकारी के अनुसार सिंभावली शुगर मिल के मजदूरों को ओवर टाईम रिटेनर एवं वेतन नहीं देने पर मजदूर एम्पलाई ने हड़ताल पर बैठ गए और मिल मैनेजमेंट के सामने अपनी मांग रखी।
सिंभावली शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र 2024-25 भी अपने अंतिम चरण पर चल रहा है, लेकिन मजदूरों को उनका ओवर टाइम रिटेनर वेतन जैसी अन्य समस्याओं का शिकार होना पड़ रहा है।जिसको लेकर सभी एम्पलाई मजदूर हड़ताल पर बैठे
गए।
मजदूरों ने बताया कि जब तक उनका वेतन और ओवरटाइम रिटेनर नहीं दिया जाएगा। तब तक कार्य नहीं किया जाएगा।
इस मामले में सीजीएम करण सिंह एवं अन्य अधिकारी गण लेबर से वार्ता कर रहे हैं।