ATMS College of Education Menmoms
News

साहिल खान नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, जिला कांग्रेस कार्यालय पर फूलों से हुआ साहिल खान का स्वागत

साहिल खान नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, जिला कांग्रेस कार्यालय पर फूलों से हुआ साहिल खान का स्वागत

हापुड़ । कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने साहिल खान को बाबूगढ़ नगर पंचायत कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कांग्रेस मुख्यालय पर साहिल खान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें उनका मनोनयन पत्र सौंपा। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने भी साहिल खान की नियुक्त पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेंट की हैं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि कांग्रेस का जनाधार जनपद हापुड़ में लगातार बढ़ रहा हैं। अब लोग भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुके हैं और कांग्रेस को एक नई उम्मीद के साथ देख रहे हैं। नवनियुक्त बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष साहिल खान ने कहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी जी ने उन पर जिस उम्मीद के साथ भरोसा करते हुए ये जिम्मेदारी सौंपी हैं। वे उस भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। कांग्रेस के प्रति समर्पित होकर पूर्ण निष्ठा से संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बधाई देने वालो में जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा, जिला महासचिव व गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग, लोकपाल सागर, जिला सचिव अनूप कर्दम आदि पदाधिकारी गण और लोग मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page