ATMS College of Education Menmoms
News

साऊदी अरब में नौकरी के नाम पर बेरोजगार 1.50 लाख रुपए की ठगी

साऊदी अरब में नौकरी के नाम पर बेरोजगार 1.50 लाख रुपए की ठगी

, हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक युवक ने परिचित पर सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी निवासी नाजिम ने बताया कि एक साल पहले गांव दौताई निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। जिसने कहा था कि वह उसके बाबूगढ़ निवासी साले शाहरूख को डेढ़ लाख रूपये में सऊदी में नौकरी दिला देगा। जिसके बाद उसे आरोपी ने सऊदी तो भेजा, लेकिन उसकी वहां पर नौकरी नहीं लग पाई। जिसके बाद पीड़ित वहां से जैसे तैसे कर लौट आया। पीड़ित ने उससे अपने डेढ़ लाख रूपये वापस मांगे तो उसने दोबारा से उसी खर्चे में विदेश में नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसके साले का फर्जी वीजा और टिकट बना दिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page