साइबर ठगों ने हैकिंग कर खाते से उड़ाए 14 लाख रुपये

साइबर ठगों ने हैकिंग कर खाते से उड़ाए 14 लाख रुपये
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक युवक का साइबर ठगों ने
क्रेडिट कार्ड को हैक कर 14 लाख रुपये उड़ा दिए।
जानकारी के अनुसार हापुड़ क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला कृष्ण विहार निवासी मनीष अग्रवाल के क्रेडिट कार्ड को हैक कर साइबर ठगों ने उनके खाते से 14 लाख रुपये निकाल लिए। मनीष अग्रवाल ने बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है। इसका क्रेडिट कार्ड भी उनके पास है। 22 मई को उनका क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर ठगों ने तीन बार में उनके खाते से 14 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें जानकारी हुई थी।
थाना प्रभारी साइबर नज़ीर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












