HapurNewsUttar Pradesh
साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाई धनराशि

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने खोए मोबाइल से खाते से 30 हजार रुपए उड़ा दिए।
सिंभावली गांव खुड़लिया निवासी पूजा ने बताया कि उनका मोबाइल एक साल पहले खो गया था। वहीं, नंबर अभी तक उनके बैंक खाते से लिंक है। पीड़िता का कहना है कि उसी मोबाइल नंबर के जरिए अनजान व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर यूपीआई सक्रिय किया, जो उनके बैंक खाते से जुड़ गया। जिसके बाद आरोपी ने उनके बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












