News
साइबर ठगों ने पुलिस ने पीड़ित को वापस कराएं 42 हजार रुपए

साइबर ठगों ने पुलिस ने पीड़ित को वापस कराएं 42 हजार रुपए
हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने साइबर ठगों से पीड़ित के 42,585 रुपये वापस कराए हैं।
जानकारी के अनुसार धौलाना के ग्राम देहरा निवासी मोहम्मद आदिल के साथ ऑनलाइन माध्यम से 45,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम टीम से की थी।
पीड़ित की शिकायत पर टीम ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी जांच और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर 42,585 रुपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की गई। पीड़ित मोहम्मद आदिल ने पुलिस अधिकारियों और साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया।












