साइबर ठगों ने निवेश में मुनाफा का लालच की 14 लाख ठगी

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी व्यक्ति से ई -कॉमर्स के नाम पर निवेश कर मोटी कमाई का लालच देकर साइबर ठगों ने 14 लाख ठगी की ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला गांधी विहार निवासी जितेंद्र गिरि को टेलीग्राम ग्रुप ‘वू-कॉर्मस-5083’ में जोड़कर ई-कॉमर्स के नाम पर घर बैठे अच्छी कमाई का झांसा दिया गया। ठगों ने दावा किया कि दुनिया भर के आइटम्स को इंटरनेट पर ‘बूस्ट’ करके मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। लालच में आकर जितेंद्र ने कुल 13.97 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन न पैसा लौटा और न ही कोई रिटर्न मिला। परेशान पीड़ित ने कोतवाली हापुड़ नगर में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडित ने बताया कि 21 सितंबर 2025 को टेलीग्राम पर ‘वू-कॉर्मस-5083’ ग्रुप में ऐड किया गया। आरोपी ने खुद को ई-कॉमर्स एक्सपर्ट बताते हुए कहा कि कंपनी दुनिया भर के प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन प्रमोट करके सेल बढ़ाती है, और इससे निवेशकों को डबल-ट्रिपल मुनाफा होता है।
फर्जी वर्किंग अकाउंटः पीड़ित का अकाउंट ‘wucommunity.com’ साइट पर बनवाय गया। शुरुआत में कंपनी की तरफ से 10 हजार रुपये ‘जोडे’ गए, और 850 रुपये का ‘डेमो प्रॉफिट’ दिखाया गया।
उन्होंने बताया कि भरोसा बनते ही विभिन्न माध्यमों से कुल 13,97,088.40 रुपये जमा कराए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।












