साइबर ठगों ने थाना प्रभारी की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर की ठगी की कोशिश

हापुड़।
कपूरपुर थाना प्रभारी की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर साइबर ठगों ने रूपयों की ठगी की कोशिश की। एसएचओ के परिचितों ने फोन करके रुपये मांगने की जानकारी की। उनके इन्कार करने पर फेसबुक आइडी डुप्लीकेट बनाने की जानकारी दी गई।
उन्होंने तत्काल अपनी फेसबुक पर आइडी डुप्लीकेट बनाने की जानकारी परिचितों को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विनोद पांडेय कपूरपुर थाने के एसएचओ हैं। गुरुवार को उनके पास कई परिचितों और रिश्तेदारों के फोन आए।
उन्होंने पूछा कि आपने फेसबुक पर रुपये मांगे हैं क्या जरूरत है। कई रिश्तेदारों ने उनको फेसबुक के स्क्रीन शाट भी भेजे। इसके बाद एसएचओ गंभीर हुए और अपने फेसबुक एकाउंट की जांच की। तब पता चला कि किसी ने उनका फोटो लगाकर डुप्लीकेट एकाउंट बना लिया है। उन्होंने तत्काल अपने वास्तविक फेसबुक एकाउंट से किसी के डुप्लीकेट आइडी बनाने की जानकारी दी। वही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि यह डुप्लीकेट आइडी राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र से बनाई गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।












