HapurNewsUttar Pradesh
साइबर ठगों ने टीचर के खाते से उड़ाई धनराशि

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक टीचर के खाते से साइबर ठगों ने 33 हजार रुपये की रकम निकाल लिया। पीड़ित को इस घटना की जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल पर बैंक से पैसे निकलने का मैसेज आया। जब उसने बैंक में जाकर अपने खाते की जांच की, तो उसे पता चला कि वास्तव में 33 हजार रुपये निकल चुके हैं।
नगर के रहने वाले शिक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास एक क्रेडिट कार्ड है और उसे लगातार तीन मैसेज मिले। इस घटना से वह बेहद परेशान हैं और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि जांच जारी है।












