HapurNewsUttar Pradesh
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनका नगर के एक बैंक में खाता खुला हुआ है। खाते में एक लाख रुपये की रकम जमा था। पीड़ित ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को उसके खाते से अलग अलग समय में यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये की रकम को साइबर ठगों ने उड़ा दिए है। जिसकी तहरीर थाने में दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












