News
साइबर टीम ने वापस कराए 45892 रुपये

साइबर टीम ने वापस कराए 45892 रुपये
हापुड़। थाना हाफिजपुर की साइबर सेल पुलिस ने एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर लिए गए 45,892 रुपये वापस करा दिए हैं। पीड़ित ने हाफिजपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। थाना प्रभारी हाफिजपुर आशीष कुमार पुंडीर ने बताया कि ग्राम गिरधरपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसे बातों में फंसाकर उसके खाते से 45892 रुपये निकाल लिए। इस पर थाने की साइबर टीम को मामले की जांच सौंपी गई। टीम ने 45892 रुपये वापस करा दिए।












