HapurNewsUttar Pradesh
सर्राफ पर लगाया गिरवी रखे जेवर वापस ना करने का आरोप

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक सर्राफ पर महिला ने गिरवी रखे जेवर वापस ना करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी शायरा बानो ने बताया कि करीब चार साल पहले उन्होंने सराफ की दुकान पर अपने सोने के कुंडल छह हजार रुपये में गिरवी रखे थे। एक सप्ताह पहले वह मूल और ब्याज की रकम लेकर आरोपी की दुकान पर पहुंची, लेकिन उसने एक सप्ताह बाद कुंडल लौटाने के लिए कहा। वह दोबारा आरोपी की दुकान पर कुंडल लेने के लिए गई। जहां आरोपी ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। वहीं, जान से मारने की धमकी देते हुए उसे दुकान से भगा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












