सरसों के खेत में जाल में फंसा तेंदुए , देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी

सरसों के खेत में जाल में फंसा तेंदुए

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में तेंदुए दिखाई दिए जाने के बाद वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल में तेंदुएं गिरफ्त में आ गया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव कनिया कल्याणपुर के रास्ते में खेत में एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया,जिसका वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद वन विभाग ने गांव के बाहरी इलाके में एक फुट ट्रैप केज लगाया था, जिसमें तेंदुआ फंस गया।तेंदुआ पकड़े जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल और वन विभाग के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व
गांव नवादा कलां, धनपुरा, बुकलाना में भी तेंदुआ दिखाई दिया था।
वनक्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेज जांच शुरू कर दी है।












