ATMS College of Education Menmoms
News

सरकार की विकास योजनाओं का पारदर्शिता के साथ हो तेजी से क्रिन्वायवन -डीएम मेधा रूपम,की समीक्षा

हापुड़।

जिलाधिकारी मेधा रूपम व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में जनपद के विकास प्राथमिकताओं की समीक्षा के क्रम में खाद एवं रसद, मत्स्य, उद्यान एवं खाद्य प्रसस्ककरण, समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभागों के कार्यो में प्रगति की समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिये गये। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमत्रंी सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की l सामूहिक विवाह की आगे की तिथियां शीघ्र निर्धारित की जाएगी। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेशन आदि की समीक्षा की l
जिलाधिकारी ने विभागीय समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग में संचालित योजनाओं में समय के सापेक्ष प्रगति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला अधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित एक्शन आर ई एस का स्पष्टीकरण जारी करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया l

सहायक श्रम आयुक्त द्वारा श्रमिकों के कम पंजीयन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि श्रम पंजीयन बढ़ाने हेतु बेहतर प्रयास किए जाएं l जिलाधिकारी ने असौडा के खेल मैदान के विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और जिला पंचायत सहायक अभियंता को कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया lइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनायक शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक पी के उपाध्याय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक सरोज, जिला उद्यान अधिकारी , जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, पीओ डूडा इला प्रकाश सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page