ATMS College of Education Menmoms
News

सरकारी योजनाओं का मिलें जनता को लाभ-डीएम मेधा रूपम, विकास कार्यों की गई समीक्षा

हापुड़़। जिलाधिकारी मेधा रूपम व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में जनपद के विकास प्राथमिकताओं की समीक्षा के क्रम में खाद एवं रसद, मत्स्य, उद्यान एवं खाद्य प्रसस्ककरण, समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभागों के कार्यो में प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में आयोजित हुई।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिये गये। उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेशन आदि की भी समीक्षा की l
जिलाधिकारी ने विभागीय समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग में संचालित योजनाओं में समय के सापेक्ष प्रगति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग द्वारा नामित नोडल अधिकारी अपने-अपने विद्यालयों में जाकर समय रहते पूर्ण कर ले और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश योजना के अंतर्गत जो भी कार्य किए जा रहे हैं उनमें गंभीरता लाई जाए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील त्यागी ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना में 12407 रोगियों ने उपचार कराया है जिसमें 70% भुगतान किया जा चुका है जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कोविड-19 के टीके का भी विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में पोस्ट मास्टर डाक विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या समृद्धि खाता डाकघर में अधिक से अधिक संख्या में खुलवाए जाए इसको लेकर जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त से कहा कि श्रमिकों का पंजीयन बढ़ाने हेतु बेहतर प्रयास किए जाएं l इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनायक शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक पी के उपाध्याय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक सरोज, समस्त खंड विकास अधिकारी , जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page