ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी

हापुड़।

दिल्ली परिवहन निगम में नौकरी लगाने के नाम पर एक आरोपी ने एक व्यक्ति से 2.10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। रुपये वापस मांगने – पर हत्या और झूठे मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए अधिवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि दिसंबर 2022 में उनकी मुलाकात थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला न्यू भीमनगर स्थित कबाड़ी
वाली डेयरी के निवासी राजीव उर्फ राजू से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को डीटीसी के दिल्ली गेट स्थित अंबेडकर टर्मिनल में अधिकारी बताया। उसने दावा किया कि वह कई लोगों की नौकरियां डीटीसी में लगवा चुका हैं। इस दावे को साबित करने के लिए उसने कई फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिखाए। जिसे असली समझकर पीड़ित को उस पर भरोसा हो गया। आरोपी ने पीड़ित को डीटीसी में लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) पद पर भर्ती की बात कही और नौकरी लगवाने के लिए 2.10 लाख रुपये की मांग की।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page