ATMS College of Education Menmoms
DhaulanaNewsUttar Pradesh

सरकारी चावलों को अवैध रूप से ले जाने वाले ट्रक को पकड़ा

धौलाना। गांव सपनावत और गांव नारायणपुर बस्का में भारी मात्रा में अवैध रूप से भरकर जा रहे सरकारी चावल की शिकायत स्थानीय अधिकारियों से करने के बावजूद कार्यवाही नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने फोन कर सरकारी चावल होने की सूचना मेरठ मंडल की कमिश्नर से की। जिस पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दोपहर के समय चावल से भरा ट्रक कब्जे में लेकर देर शाम तक धौलाना में अधिकारी छानबीन करते हुए नजर आए।

जानकारी के मुताबिक एसडीएम दिग्विजय सिंह के दिशा-निर्देश पर धौलाना नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत, आपूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी, मार्केटिंग इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह व मंडी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में धौलाना मसूरी मार्ग स्थित सोलाना मोड़ के पास चावल से भरा ट्रक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी गई। मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखाने पर ट्रक को कब्जे में लेकर टीम छानबीन करने में जुट गई। देर शाम तक थाना में अधिकारीगण छानबीन करते हुए नजर आए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page