सफाई करते समय निकले सांप ने महिला को डंसा ,हालत गंभीर 

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सफाई कर रही बुजुर्ग महिला को सांप ने डंस लिया। जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 सिंभावली क्षेत्र के गांव नवादा में घनश्याम सिंह की करीब पैंसठ वर्षीय पत्नी कीनो देवी शुक्रवार की अपने घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान आसपास में पड़े कूड़ा करकट से निकले सांप ने महिला को डस लिया। उपचार के लिए सिखेड़ा सीएचसी में ले गए।, जहां से उन्हें मेरठ। रैफर कर दिया।
Exit mobile version