ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे मदन चौहान पर कार सवारों ने तानी पिस्टल, फायरिंग का प्रयास

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में एक सगाई समारोह में जा रहे पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान पर कार सवार युवकों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग का प्रयास किया

मदन चौहान ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन पर पिस्टल तान दी और फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि गोली नहीं चल सकी। साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

पूर्व मंत्री मदन चौहान ने बताया कि सोमवार को वह अपनी इनोवा कार से गांव हिरणपुरा में एक परिचित के यहां सगाई समारोह में जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे से उतरकर जैसे ही वह गांव में प्रवेश करने लगे, रास्ते में कुछ कार सवार युवक खड़े मिले। उन्होंने बताया कि युवकों के हाथों में हथियार थे और उनकी गाड़ी के पास आते ही एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चल पाई। घटना के बाद कार में मौजूद सुरक्षाकर्मी बाहर निकले तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page