सपा प्रवक्ता ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तरफ से हापुड़ की छात्रा पायल चुग को किया गिफ्ट

सपा प्रवक्ता ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तरफ से हापुड़ की छात्रा पायल चुग को किया गिफ्ट
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/रिशु सिंह)।
सपा कार्यकर्ताओं व सपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव के प्रयास से लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तरफ से सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने हापुड़ की होनहार छात्रा पायल चुग को एक एचपी का लैपटॉप गिफ्ट किया।
सपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव ने बताया कि सपा सरकार में स्टूडेंट्स को लैपटॉप वितरित किए जाते थे, परन्तु भाजपा सरकार में यह व्यवस्था बंद कर दी गई।
उन्होंने बताया कि हापुड़ की होनहार छात्र पायल चुग को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने लैपटॉप गिफ्ट किया।
इस मौके पर सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर भुर्जी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंह , बिलाल सैफी जिला महासचिव, संजय सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, पीयूष वाल्मीक प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा, रविंद्र यादव जिला अध्यक्ष छात्र सभा, बुद्ध प्रकाश, दीपिका चुग प्रदेश सचिव महिला सभा, आसिफ चौधरी मौजूद थे।












