ATMS College of Education Menmoms
News

सपा नेता द्वारा त्यागी समाज पर अभद्र टिप्पणी व श्रीकांत त्यागी को लेकर त्यागी समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञॉपन

हापुड़। त्यागी समाज ने मंगलवार को एक सपा नेता द्वारा त्यागी समाज पर अभद्र टिप्पणी व श्रीकांत त्यागी को लेकर त्यागी समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञॉपन सौंपा।

ज्ञॉपन में कहा गया कि 7 अगस्त 2022 को सपा नेता सुनील यादव साजन ने एक चैनल पर इंटरव्यू देते समय पूरे त्यागी समाज पर अभद्र टिप्पणी की है जो पूरे त्यागी समाज की भावना बहुत आहत हुई इस तरह की टिप्पणी करना और अनाप-शनाप कहते हुए और महिला विरोधी गुंडा बताना पूरे त्यागी समाज का अपमान है व्यक्ति के द्वारा की गई टिप्पणी इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिस कारण से त्यागी समाज के सम्मान को ठेस पहुंची है और समाज मैं बहुत पीड़ा है और आप से विनती है कि श्रीकांत त्यागी के मामले में न्याय और उचित जांच हो उसके उपरांत कार्यवाही हो और सांसद पर भी प्रशासनिक अधिकारी को गाली गलौज करने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और साथ ही शासन ने जिन 6 लड़कों को गिरफ्तार किया है और उन्हें बाइज्जत बरी किया जाए।।

जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन दिया ।

इस मौकें पर राधेलाल त्यागी से आनंद त्यागी शैंकी त्यागी रुद्राक्ष त्यागी सुधाकर त्यागी निखिल त्यागी महेंद्र त्यागी कुलदीप त्यागी प्रधान जी सोनू त्यागी सुमित त्यागी प्रशांत यागी सुधीर त्यागी अरविंद त्यागी विजय त्यागी मुकेश त्यागी गिरीश त्यागी पंकज त्यागी कपिल त्यागी अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी आदि उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page