ATMS College of Education Menmoms
News

सती चरित्र कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु -आवास विकास कालोनी में शिव महापुराण कथा का चल रहा आयोजन

सती चरित्र कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
-आवास विकास कालोनी में शिव महापुराण कथा का चल रहा आयोजन
हापुड़।
मां आदि शिव शक्ति गौ सेवा संस्थान के तत्वावधान में आवास विकास कालोनी स्थित पानी वाली टंकी बिल्डिंग में चल रही शिव महापुराण कथा में सती चरित्र और ब्रह्मा अहंकार का वर्णन किया गया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
कथा वाचक आचार्य भूपेंद्र महाराज ने कहा कि माता सती के पिता दक्ष ने एक विशाल यज्ञ किया था। उसमें अपने सभी संबंधियों को बुलाया, लेकिन बेटी सती के पति भगवान शंकर को नहीं बुलाया। जब सती को यह पता चला तो उन्हें बड़ा दुख हुआ और उन्होंने भगवान शिव से उस यज्ञ में जाने की अनुमति मांगी। लेकिन भगवान शिव ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि बिना बुलाए कहीं जाने से इंसान के सम्मान में कमी आती है।
इसके बाद भी माता सती नहीं मानी और राजा दक्ष द्वारा आयोजित यज्ञ में पहुंच गईं। वहां पहुंचने पर सती ने अपने पिता सहित सभी को बुरा भला कहा और स्वयं को यज्ञ अग्नि में स्वाहा कर दिया। जब भगवान शिव को ये पता चला तो उन्होंने अपना तीसरा नेत्र खोलकर राजा दक्ष की नगरी तहस- नहस कर दिया और सती का शव लेकर घूमते रहे।
उन्होंने कहा कि एक बार सभी देवता और ऋषि-मुनि बैठकर चर्चा कर रहे थे। उस दौरान भगवान ब्रह्मा ने खुद को सभी देवताओं में श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि इस सृष्टि की रचना करने में मेरा सबसे अहम योगदान है। जिसके बाद उनका एक ओर सिर विकसित हो गया जो अहंकार का प्रतीक था। लेकिन ब्रह्मा की यह अहंकार भरी बात अन्य देवता और ऋषि-मुनि को रास नहीं आई।
इस बात से अन्य देव और संत जन परेशान हो गए। जब ब्रह्मा ने स्वयं को शिव से भी बड़ा बताया, तो भगवान शिव ने उनका अहंकार समाप्त करने का निश्चय किया।
धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव ने अपने क्रोध से कालभैरव का अवतार लिया। यह अवतार अत्यंत भयंकर और बलशाली था। कालभैरव क्रोध में तुरंत ब्रह्मा के पास पहुंचे और अंहकार का प्रतीक मुख को काट दिया। इसके बाद ब्रह्मा को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने भगवान शिव से क्षमा मांगी। इस दौरान भगवान शिव झांकी निकाली गई, भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
इस मौके पर दीपक चौहान, तपन भारद्वाज, पंडित दुर्गेश शास्त्री, गजेंद्र सिंह, यशपाल चौधरी, अंकित शर्मा, अर्चना यादव, विवेक शर्मा, सुनीता अवस्थी, मंजू शर्मा, उमेश तिवारी, आदित्य सिसौदिया, सीमा सिसौदिया, दीपिका राघव, ललिता शर्मा आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page