ATMS College of Education Menmoms
News

सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने पर 74 वाहनों के चालान व आठ वाहनों को किया गया सीज

सड़क सुरक्षा माह के तहत
ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने पर 74 वाहनों के चालान व आठ वाहनों को किया गया सीज

,हापुड़।

सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बकाया कर और फिटनेस समाप्त मिलने पर आठ वाहनों को सीजकर 3.70 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया है। जबकि, हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर 74 वाहनों के चालान किए हैं।

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने सड़कों पर उतरकर जगह-जगह चेकिंग की। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, बकाया कर, प्रदूषण आदि की जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस को लेकर भी लापरवाही मिली। ऑटो और व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस समाप्त मिलने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।

साथ ही वाहन सीज कर दिए। वहीं, हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने पर भी कार्रवाई कर वाहनों को सीज करने की चेतावनी दी गई।

उन्होंने मोटरसाईकिल चालकों से अनुरोध किया कि वे दो से अधिक सवारी न बैठायें।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त शासन द्वारा वाहनों पर देयकर एक मुश्त जमा करने पर शास्ति में शतप्रतिशत छूट प्रदान किये जाने हेतु एक मुश्त समाधान योजना पांच फरवरी तक लागू की गयी है ,इसलिए बकायेदार वाले वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि यथाशीघ्र अपना


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page