ATMS College of Education Menmoms
News

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ समापन, डाक्टर सुमन अग्रवाल सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित, ट्रैफिक नियमों के पालन करनें से रोकी जा सकती है दुर्घटनाएं – एआरटीओ छवि सिंह, रमेश चौबे, आशुतोष उपाध्याय

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ समापन, डाक्टर सुमन अग्रवाल सहित उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित, ट्रैफिक नियमों के पालन करनें से रोकी जा सकती है दुर्घटनाएं – एआरटीओ

हापुड़ । परिवहन विभाग द्वारा चलाएं जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के समापन समारोह नगर पालिका परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें शिक्षाधिकारियों व परिवहन अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाते हुए अभियान में उल्लेखनीय योगदान देनें वालें लोगों, पुलिसकर्मियों व अन्य को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के पालन करनें से दुर्घटनाओं को कम व रोका जा सकता है ।
यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करने तथा छोटी-मोटी सावधानियां बरतने से हम स्वयं के साथ साथ दूसरों को भी सुरक्षित कर सकते हैं।

एबीएसए योगेश गुप्ता ने कहा कि सड़क पर होने वाली अधिकतर दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने से होती है। इन्हें रोकने के लिए वाहन चलाते समय प्रत्येक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा निमयों का पालन करना होगा।

एडीआईओएस डॉ.जया मिश्रा ने कहा कि वाहनों का संचालन करते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करें। तेज गति से वाहन न चलाएं, किसी प्रकार के स्टंट करने से बचें तथा यातायात संकेतांकों का स्वयं पालन करें। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें।

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे व पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि समाज में नई चेतना और जागृति पैदा करने में स्कूली बच्चे काफी कारगर साबित हो सकते हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों के साथ आस-पड़ोस तथा नाते-रिश्तेदारों को भी सही राह दिखा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की वे अपने घरों में लोगों को बाइक चलाने में हेलमेट का उपयोग करने तथा दो से अधिक की सवारी नहीं करने की बात बतायें।

कार्यक्रम में शिक्षाधिकारियों व परिवहन अधिकारियों ने अभियान में अपना योगदान देनें वालें ट्रैफिक व पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों,शिवा प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डाक्टर सुमन अग्रवाल, समाजसेवी दानिश कुरेशी , एनसीसी के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page