HapurNewsUttar Pradesh
सड़क पार कर रहे व्यक्ति की वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बीती रात ब्रजघाट चौकी पुलिस हाईवे पर टोल प्लाजा के आगे ढाबे के सामने एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां युवक मृतक अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद शिनाख्त की कोशिश की गई। लेकिन, काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त संभव नहीं हो सकी। सीओ ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर नौशाद लिखा हुआ है। संभवत वह पैदल था और सड़क पार करने के दौरान वाहन की टक्कर लगने से हादसा हुआ है।












