सड़क पर शराब पी रहे 38 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में
पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों व कारों में बैठकर पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर एक ही रात में 38 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रोड पर कुछ लोग सड़क किनारे और अपनी कारों में शराब पीकर राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। शराब के नशे में ये लोग हंगामा करते और यातायात बाधित करते थे। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी।
मंगलवार रात पुलिस ने छापेमारी कर सड़कों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन शुरू किया और विभिन्न जगहों पर खुलेआम सड़कों पर शराब पीने वाले 38 लोगों को गिरफ्तार किया। ज्यादातर जगह लोग शराब कारों में बैठकर , ठेकों के आसपास ही सड़क पर शराब पीते पकड़े गए।
इनमें कई लोग कारों के अंदर मिनी बार बनाकर शराब परोस रहे थे। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, गिलास और अन्य सामग्री भी बरामद की।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि सड़कों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।












