News
सड़क पर पड़ा मिला नवजात बच्चे का शव , मचा हड़कंप

सड़क पर पड़ा मिला नवजात बच्चे का शव , मचा हड़कंप
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शनिवार को एक नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की नई बस्ती में शनिवार को राहगीरों ने सड़क पर एक नवजात बच्चे का शव देखा,तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना का पता लगाकर कार्रवाई की जायेगी।












