सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया थ्री व्हीलर , दो सवारियों की मौत, तीन घायल

सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया
थ्री व्हीलर , दो सवारियों की मौत, तीन घायल
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर पर खराब खड़े एक ट्रक में थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर जा टकराया। जिससे थ्री व्हीलर सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार की शाम पिलखुवा रेलवे स्टेशन पास हापुड़ से सवारियों को लेकर एक
थ्री व्हीलर पिलखुवा जा रहा था, तभी सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसा, जिससे थ्री व्हीलर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना में सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को हास्पिटल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि दुर्घटना में हापुड़ निवासी कुसुम (62) और मेरठ निवासी फैसल (21) की मौत हो गई, जबकि सागर , आस्था और उनका बेटा दक्ष घायल हो गएहै, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।












