HapurNewsUttar Pradesh
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार फरीदाबाद निवासी युवक की मौत

हापुड़ ।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के धौलाना कट फ्लाईओवर पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान की परिजनों को घटना की जानकारी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शव की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सतीश (32) के रूप में हुई है, जो इन दिनों निजामपुर में किराये पर रह रहा था।
उन्होंने बताया कि सतीश किसी काम से बाइक पर सवार होकर निकला था और दिल्ली की ओर जा रहा था। बाइक गलत दिशा में होने के कारण उसकी टक्कर ट्रक से हो गई और युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।












