HapurNewsUttar Pradesh
सड़क दुर्घटना में घायल महिला सहित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत, परिवार में छाया मातम

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से पलटने से घायल हुए नौ लोगों में से एक महिला सहित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेशर क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित गांव पोपाई के पास शुक्रवार को एक गाड़ी का टायर फटने से बच्चे सहित ईको में सवार नौ लोग घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क हादसे में मेरठ निवासी चालक अंशुल और ज्योति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












