HapurNewsUttar Pradesh
सड़कों पर जाम छलका रहे 30 शराबियों को पुलिस ने पकड़ा

हापुड़।
थाना देहात पुलिस ने देर रात सड़कों पर जाम छलका रहे 30 लोगों को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को गढ़ रोड पर गश्त तेज कर दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 30 व्यक्तियों को शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इनमें कई लोग कारों के अंदर मिनी बार बनाकर शराब परोस रहे थे। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, गिलास और अन्य सामग्री भी बरामद की। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है।












