सड़कों पर छलका रहे थे जाम,27 शराबी पहुंचे हवालात

सड़कों पर छलका रहे थे जाम,27 शराबी पहुंचे हवालात
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने में एक ही रात में 27लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान सड़कों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन शुरू किया और विभिन्न जगहों पर खुलेआम सड़कों पर शराब पीने वाले 27 लोगों को गिरफ्तार किया। ज्यादातर जगह लोग शराब ठेकों के आसपास ही सड़क पर शराब पीते पकड़े गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि सड़कों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।












