News
सड़कों पर खड़े होकर शराब पी रहे 38 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सड़कों पर खड़े होकर शराब पी रहे 38 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सड़क पर शराब पी रहे 38 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई की है।
थाना हापुड़ पुलिस ने देर रात विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर शराब पीते पाए गए कुल 38 लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इन सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।












