HapurNewsUttar Pradesh
संस्था पदाधिकारियों ने गोपाष्टमी पर्व पर गौ पूजन एवं गौ सेवा का किया कार्य

हापुड़।
भारत विकास परिषद युवा शक्ति के द्वारा गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गो पूजन एवं गो सेवा का कार्य श्री पंचायती गौशाला, गढ़ रोड हापुड़ पर किया गया।
सर्वप्रथम गौ माता को तिलक लगाकर, माला पहनकर, शाल पहनाकर और उनकी आरती गाकर उनका पूजन किया गया।सभी ने गुड़ व हरा चारा खिलाकर माता की सेवा की।
कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था विवेक अग्रवाल द्वारा की गई।इस कार्यक्रम में मार्गदर्शक कमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सेवा विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष संस्कार अंकुर गोयल, ऑडिटर राकेश जैन, कार्यक्रम संयोजक विपुल अग्रवाल, दीपांशु गर्ग, संजीव गोयल एवं श्वेता गोयल सहित संस्था के 12 सदस्यों की उपस्थिति रही।












