संस्था के पदाधिकारियों ने जरुरतमंदों को वितरित किए को कंबल

संस्था के पदाधिकारियों ने जरुरतमंदों को वितरित किए को कंबल
हापुड़।
एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में पटेल नगर क्षेत्र में शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड से राहत प्रदान कर मानवता और करुणा का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि एलायंस क्लब का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुँचाना है। क्लब निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से जनकल्याण के लिए समर्पित है।
सचिव माधव बंसल एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि क्लब की प्रत्येक गतिविधि सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होती है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा कि सेवा केवल दान नहीं, बल्कि संवेदना और सहभागिता का स्वरूप है। एलायंस क्लब द्वारा किया गया यह प्रयास मानवता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे कार्य वास्तविक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो समाज के जरूरतमंद वर्ग को सीधे राहत पहुँचाते हैं।
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश महेश्वरी ने कहा कि एलायंस क्लब की यह पहल अनुकरणीय है और अन्य सामाजिक संगठनों को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करती है।
संरक्षक महावीर वर्मा ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और एलायंस क्लब इस भावना को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील शर्मा ने कहा कि क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज में आपसी सहयोग और करुणा की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रविंदर सिंहल, सुनील गोयल, दिनेश महेश्वरी, अनिल स्वामी, लोकेश छावनी वाले, डॉ. राजेश्वर सिंह, प्रमोद जिंदल, ललित गोयल, विनीत सहित अन्य सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।












