संदिग्ध परिस्थितियों में इलैक्ट्रोनिक सहित तीन दुकानों में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ स्वाहा

संदिग्ध परिस्थितियों में इलैक्ट्रोनिक सहित तीन दुकानों में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ स्वाहा
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव स्थित इलैक्ट्रोनिक सहित तीन दुकानों में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर खिचरा में गुरुवार की देर रात आलम की इलैक्ट्रोनिक की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पास ही स्थित कैटीन व ड्राईक्लीन की दुकानों में भी आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान , कैंटीन में रखा फ्रिज, इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान पूरी तरह जल गया। इसके अतिरिक्त, पास की ड्राई क्लीन की दुकान के बाहर लगी चादरों में भी आग लग गई।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने जानकारी दी कि आग के कारणों की जांच की जा रही है।












