HapurNewsUttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल पर विवाद होने पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सोसाइड

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला रेलवे स्टेशन के पास 32 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुचेसर रोड चौपला रेलवे स्टेशन के पास की घटना पुलिस के
अनुसार युवक फोन पर किसी से बात कर रहा था। बात करते-करते वह काफी जोर-जोर से भी चिल्ला रहा था। इसी बीच उसने मुरादाबाद से दिल्ली जा रही गुवाहाटी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी।
इससे पहले युवक ने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।












