HapurNewsUttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर व किशोरी अलग अलग लापता

हापुड़।
जिलें में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी व किशोर लापता हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बाबूगढ के ग्राम भमैडा निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय भतीजी 26 नवम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जो अभी तक नहीं मिल सकी है।
उधर थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी गंगा सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर उनका 12 साल का बेटा घर से कहीं चला गया। उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर बेटे को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












