संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पूलिस जांच में जुटी

पिलखुवा में संदिग्ध हालात में नर्स की मौत— पुलिस जांच में जुटी
हापुड़। पिलखुवा के ग्राम अनवरपुर में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान जनपद बिजनौर थाना धामपुर के मोहल्ला रानीबाग निवासी संगीता उर्फ संजू (नर्स) के रूप में हुई है। वह सरस्वती मेडिकल अस्पताल में नर्सिंग का कार्य कर रही थी और बीते चार महीनों से ग्राम अनवरपुर में गोला कुआं के पास नीटू नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रही थी।
बताया गया कि संगीता का अपने पति से कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसकी सात वर्षीय बेटी वर्तमान में पति के पास है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।












