HapurNewsUttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हापुड़।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक को अंतिम संस्कार कर लिया। बताया गया कि युवक व उसकी मां दोनों ही मजदूरी करते हैं। देर शाम युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मजदूरी करके घर लौटने पर पुत्र के शव को पंखे से लटका देखा, तो शव उतारकर बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।












