संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता, सुसरालियों पर गायब करने का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता, सुसरालियों पर गायब करने का आरोप
हापुड़।
थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मायकेवालों ने विवाहिता के ससुराल पक्ष पर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित भाई आज़ाद ने बताया कि उसकी बहन तनु (24) की शादी कपूरपुर गांव के एक युवक के साथ हुई थी। हाल ही में तनु और उसके पति के बीच अनबन चल रही थी, जिसके कारण वह मायके डहाना में रह रही थी।
पर बीते रविवार को तनु का पति और नंदोई उसे समझौते के बहाने ले गए। सोमवार को आज़ाद को फोन बताया कि तनु डहाना आ गई है। जब उसने कहा कि तनु उनके साथ है तो दोनों युवक डहाना आए और उसकी बाइक ले गए। इसके बाद से तनु का कोई पता नहीं चल रहा है। ससुराल पक्ष के मोबाइल फोन बंद हैं और
उनके घरों पर ताले लटके हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












