संदिग्ध परिस्थितियों में छुट्टी में घर आए फौजी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में छुट्टी में घर आए फौजी की मौत,
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में छुट्टी में घर आए एक फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक वर्तमान में अंबाला कैंट में तैनात था।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव नूरपुर की मड़ैया निवासी
प्रशांत कुमार (34) अंबाला कैंट में तैनात था ।
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि प्रशांत फौजी जो अवकाश पर घर आया हुआ था आज प्रातः मंगलवार को अपने घर से जंगल के लिए निकला था गांव भनैड़ा के जंगल में पहुंच जहां कुछ समय बाद इस्लाम के बाग में पहुंचकर देखा तो संदीप परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला है जिसे सीएससी गढ़ रोड हापुड़ लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।












